हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को छात्रों के लिए 'कॅरियर मेले' का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा, वर्तमान समय में पारंपरिक कॅरियर और सीमित विषयों से बंधकर रहने की सोच समाप्त हो चुकी है। अब कोई भी छात्र अपनी रुचि के अनुसार किसी भी विषय का चयन कर उसमें एक सफल कॅरियर बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रतिनिधियों से खुलकर चर्चा करें और अपनी कॅरियर संबंधी शंकाओं का समाधान करें। कॅरियर मेले में ग्राफिक एरा, एमिटी, एलपीयू, यूपीईएस, सीजीएस, गीता, एसजीटी, चितकारा, सीओईआर, जेबीआईटी, अपोलो, केआईईटी, पिंपरी विश्वविद्यालय समे...