Haldwani News: अब घर बैठे बुक होगा बीएसएनएल का सिम, ऑनलाइन होगी केवाईसी
हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अब बीएसएनएल का नया सिम लेने के लिए ग्राहकों को कंपनी के कार्यालय या मोबाइल सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ग्राहक घर बैठे ही बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के सिम सिम बुक कर सकेंगे। इतना ही नहीं, दूसरे नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे ग्राहक भी अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा सकेंगे। ऑनलाइन सिम बुक करने के लिए ग्राहक को वेबसाइट पर जाकर सर्विसेज के विकल्प में 'ऑर्डर सिम', 'ई-सिम' या 'एमएनपी' का विकल्प चुनना होगा। नया सिम लेने के लिए ऑर्डर सिम और नंबर पोर्ट कराने के लिए एमएनपी विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद ग्राहक को अपना नाम, पिनकोड और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की जानकारी कंपनी की ओर से दी जाएगी। सत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.