Haldwani News: अफसरों को लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन के 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को विकासखंड हल्द्वानी में विशेष कार्य अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने रेखीय विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यान, डेयरी, सांख्यिकी, बाल विकास समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं और उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रदीप पंत, एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल, सांख्यिकी अधिकारी फलक मित्तल सहित विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.