हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल गजेंद्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से विषय-आधारित प्रश्न पूछे, जिनके बच्चों ने बेबाक और सटीक उत्तर दिए। सबसे पहले निदेशक जीजीआईसी चोरगलिया पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया। पठन-पाठन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों की बैठक कर समस्याओं को सुना। इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर निदेशक ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 189 छात्राएं पंजीकृत हैं। इस साल पढ़ाई करने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ी है। उन्होंने विद्यालय की प्रधान...