हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। त्योहारों के सीजन में अधिक किराया वसूलने वालों और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग की कड़ी नजर रहेगी। आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर ओवरचार्जिंग, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ताबड़तोड़ और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा केएमओयू, परिवहन निगम और तमाम टैक्सी-ऑटो और ई-रिक्शा यूनियनों को यह साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित मार्गों पर अतिरिक्त फेरे और पर्याप्त वाहन चलाएं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...