Haldwani News: अतिक्रमण हटाकर शौचालय बनाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हीरानगर वार्ड में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। पार्षद शैलेंद्र दानू के नेतृत्व में दिए धरने में वक्ताओं ने कहा कि पनचक्की की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर दिया है। जबकि व्यस्त क्षेत्र होने से लोग यहां शौचालय के लिए तरस रहे हैं। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर कमल तिवारी, प्रेमा मेर, एलडी पांडे, लक्ष्मण गौनिया, मनीष भट्ट, मंजू दानू, सूर्यांश अग्रवाल, बंशीधर बहुगुणा, दीप जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.