Haldwani News: अज्ञात लाशों से मोर्चरी के डीप फ्रीजर फुल
हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी का डीप फ्रीज मंगलवार को अज्ञात लाशों से पैक हो गया। दो दिन के भीतर ये शव मोर्चरी पहुंचे हैं। जिसके बाद अब अगर कोई लाश आती है तो उसे खुले में रखना फॉरेसिंक विभाग की मजबूरी हो जाएगी। अज्ञात लाशों का पहचान होने या न होने पर 72 घंटे बाद ही नियमानुसार पोस्टमार्टम किया जाएगा। एचओडी फॉरेसिंक डॉ.एके सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों से डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल से पांच लाशे मोर्चरी आ चुकी हैं। जिनकी उम्र 30 से 50 साल के बीच है। पांचों कौन हैं, कहां के हैं, कैसे मौत हुई, कौन इन्हें लेकर अस्पताल आया या फिर अन्य जानकारी इस संबंध में किसी को नहीं है। पांचों अज्ञात शवों को मोर्चरी के डीप फ्रीज में रखा गया है। फॉरेसिंक विभाग के पास एक साथ सिर्फ पांच ही बॉडी रखने की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.