Haldwani News: अगले बरस फिर जल्दी आना.. जयकारों के साथ विदा हुए बप्पा
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। एक सप्ताह से चल रहे गणेश महोत्सवों का रविवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हो गया। शहर के विभिन्न पंडालों, घरों व मंदिरों से भगवान गणेश की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते चित्रशिला घाट रानीबाग पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं विसर्जन किया गया। देवभूमि सामाजिक मंच की ओर से होली ग्राउंड मंगल पड़ाव में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन सुबह मुख्य पुरोहित विजय जोशी ने पूजा-अर्चना और हवन कराया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चित्रशिला घाट पहुंची। रास्ते में व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। देवभूमि सामाजिक मंच के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.