हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से एक नवंबर को हरिद्वार में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित होटल में हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भूपतवाला स्थित चित्रगुप्त घाट पर शाम पांच बजे गंगा आरती और चित्रकूट आश्रम में शाम सात बजे भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य भगवान श्रीचित्रगुप्त के प्रति आस्था और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। जिलाध्यक्ष नीरज माथुर, जिला महामंत्री सुहास सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनिल माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव और कुमाऊं प्रभारी रमेश कुमार सिन्हा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय

हिंदी हि...