Haldwani News: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम: दर्शक दीर्घा में कपड़े, मैदान में कुत्तों की दौड
हल्द्वानी, नवम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शनिवार सुबह सात बजे। स्थान-अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार। मैदान में खेल विश्वविद्यालय के खिलाड़ी दौड़ और अन्य अभ्यास में जुटे हैं। फुटबॉल में डिप्लोमा करने वाले छात्र भी अपने अभ्यास में व्यस्त हैं। इसी बीच मैदान में अचानक एक कुत्ता आ धमकता है और एक खिलाड़ी पर झपट पड़ता है। खिलाड़ी किसी तरह भागकर खुद को बचाता है। मैदान में कुत्तों की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए खतरा बनी हुई है। वहीं, दर्शक दीर्घा में नजर दौड़ाने पर कुर्सियों पर सूखते कपड़े दिखाई देते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में दो अलग-अलग जगहों पर कपड़े फैलाए गए थे। पड़ताल में सामने आया कि कुछ कर्मचारियों ने कपड़े सुखाने के लिए यहां डाल रखे थे। दर्शक दीर्घा की कई कुर्सियां भी बदहाल हैं। खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.