हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं तहसील में भाकपा माले और आइसा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य की भूमिका की जांच, कॉल डिटेल व चैट खंगालने, पुलकित आर्य का डेटा रिकवर करने और मुख्यमंत्री व यमकेश्वर विधायक की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई। इस दौरान पुष्कर दुबड़िया, आंचल बैठा, प्रभात पाल, धीरज कुमार, निर्मला शाही, सुरेंद्र सिंह कुँवर और सुजान सिंह नेगी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 'अंकिता हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच हो' यह भी पढ़ें- Almora News: अंकिता को न्याय दिलाने को राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें- Haldwani News: राज्य...