Haldwani News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पहाड़ी आर्मी ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी ने बुद्ध पार्क में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संगठन ने प्रकरण में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने राष्ट्रपति से सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संगठन आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने अंकिता के माता-पिता के साथ दिल्ली में हुए व्यवहार की निंदा की। इस दौरान महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र स्यालाकोटी, गीता बिष्ट और आनंद सिंह कन्याल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ramnagar New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.