हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- चोरी का एल्युमीनियम और बिजली का तार बरामद Hajipur News: गोरौल । संवाद सूत्र पुलिस ने गोरौल बाजार स्थित अधौगिक क्षेत्र से चोरी का लगभग 878 किलो एल्युमीनियम शील्ड के अलावे भारी मात्रा में बिजली के तार को बरामद किया है साथ ही दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सीतामढ़ी जिला अंतर्गत गाढ़ा थाने के माणिक चौक गांव निवासी जितेंद्र कुमार झा एवं सारण जिला अंतर्गत सहाजितपुर थाना के पिंडरा गांव निवासी हरेंद्र राय के रूप में की गई है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलस कुमार एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शनिवार की देर रात एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जिले के ही सदर थाना अंतर्गत सुभई चौक के पास एल्युमीनियम कवाड़ व्यवसाई चंदन कुमार ने बीते शुक्रवार को गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया ...