हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता तिसिऔता थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को निलोरूकुंदपुर गांव के पास छापेमारी कर 41.99 ग्राम हेरोइन, 25 हजार रुपए और एक मोबाइल के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पुलिस की कार्रवाई उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आपॅरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को तिसिऔता थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि निलोरूकुंदपुर गांव में कुछ संदिग्ध लोग मादक पदार्थ लेकर एकत्रित हुए है। जो बिक्री के लिए...