हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: देसरी प्रखंड में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सेवा बहाली की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गयी है। इस दिशा में पहल करते हुए देसरी प्रखंड से 32 मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची गुरुवार को जिला सांख्यिकी कार्यालय को भेज दी गयी। सूची भेजे जाने की पुष्टि बीडीओ और प्रखंड सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष ने की है। इस खबर के बाद लंबे समय से सेवा बहाली की प्रतीक्षा कर रहे स्वयंसेवकों में खुशी देखी गयी। जानकारी के अनुसार, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से वर्ष 2012-13 में देसरी प्रखंड में 32 सांख्यिकी स्वयंसेवकों का चयन किया गया था। चयनित स्वयंसेवकों को आर्थिक गणना, क्रॉप कटिंग और जन्म प्रमाणपत्र बनाने समेत विभिन्न सांख्यिकी कार्यों की जिम्मेदारी दी गयी थी। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: 1953 सांख्यिकी स्वयंसेव...