हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: महिसौर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव स्थित स्कूल मठ के नजदीक से एक महिला को 7 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान यदुनंदनपुर गांव निवासी किशन राय की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है। इस मामले में महिसौर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में यदुनंदनपुर निवासी आरती देवी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तारी का विवरण बरामद 17 डिबिया में 7 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ को जप्त करते हुए गिरफ्तार महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बताया गया है की संध्या गस्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला काला रंग की साड़ी पहनी है। जिसका नाम आरती देवी है। महीपुरा हाट से अपने घर यदुनंदन ...