हाजीपुर, जुलाई 28 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक एवं 17 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग से 17 लीटर देसी शराब के साथ बिंदेश्वर राय को गिरफ्तार किया है। जबकि 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...