Hajipur News: हाजीपुर में गठित हुआ वैशाली पत्रकार यूनियन
हाजीपुर, सितम्बर 6 -- Hajipur News: रविवार को सभी समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रिंट मीडिया के ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर्स और फोटो जर्नलिस्ट शामिल हुए। शहर के अस्पताल रोड स्थित होटल शिव के इवेंट हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पांडेय बृज नंदन प्रसाद एवं संचालन डॉ. चंद्रभूषण सिंह शशि ने किया। बैठक में सामयिक सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों और पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के निर्णय गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित पत्रकारों को अवगत कराया गया कि मृतप्राय पूर्व गठित वैशाली प्रेस क्लब को विघटित कर दिया गया है। अब विभिन्न अखबारों से जुड़े पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट का पुराने संघ और कमेटी से कोई लेना-देना नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.