Hajipur News: हाजीपुर-पटना मार्ग पर ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के पूर्वी लेन पर नगर थाना क्षेत्र के गरदानिया चौक के पास मंगलवार की शाम छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार एक अधेड़ को ठोकर मार दी। हादसे में डिवाइडर से सिर टकराने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक के चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक को जब्त कर गंगा ब्रिज थाने ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत व्यक्ति सुपौल जिले के नगर परिषद वार्ड नंबर 15 निवासी मूलचंद शाह का 46 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार था।
घटना का विवरण घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत अधेड़ अनिल कुमार पिछले कई वर्षों से हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित न्यू झील फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.