Hajipur News: हाजीपुर के कोनहारा घाट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
हाजीपुर, अगस्त 8 -- Hajipur News: नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कोनहारा घाट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए मर्चुरी हाउस में शव को पहचान के लिए रखा गया। मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव कोनहारा घाट के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाने के एसआई रंजीत कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करने के का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.