हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को हाजीपुर आपदा एडीएम रामदुलार राम,आपदा सहायक प्रभारी पदाधिकारी आकाश कुमार और राघोपुर अंचलाधिकारी राजीव रंजन चौधरी संयुक्त रूप से राघोपुर प्रखंड पहुंचे और विभिन्न पंचायतों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले रुस्तमपुर पंचायत के हेतमपुर गांव का दौरा किया। वहां बाढ़ के पानी से घिरे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद टीम कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 27, 28, 29 सहित अन्य प्रभावित इलाकों में गई और जलस्तर व कटाव की स्थिति देखी।

स्थानीय समस्याएं पाया नंबर 29 के पास बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण सड़क कट गया है। जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि सिक्स ले...