हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Hajipur News: वैशाली प्रखंड के रामदेव प्रसाद राय उर्फ राजू राय ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से वैशाली प्रखंड के दो पंचायतों के विकास कार्यों में अनियमितता के मामले में पटना उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में बिहार सरकार और ग्रामीण विकास विभाग के वरीय अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, डीएम, एसपी, डीडीसी, वैशाली के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के अलावा वैशाली के पंचायत राज स्लेमपुर और चकअलहदाद के मुखिया और पंचायत सचिव सहित 19 को इस जन हित याचिका में अतिरिक्त प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ता राजू राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वैशाली के दो पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमित्तता की जांच को लेकर याचिका दायर की गई है। याचिका कर्ता ने आरोप लग...