Hajipur News: हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे 11 हजार तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक गंगा ब्रिज थाने क्षेत्र के सैफपुर निवासी अरविंद राय के पुत्र प्रिंस कुमार था। मौत की सूचना मिलते ही परिजन एवं गांव में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर हाल बेहाल बना हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार ट्रक से बालू अनलोड कर रहा था। बालू अनलोड करने के दौरान वह बगल में पेशाब करने गया, इसी दौरान 11 हजार बिजली के झूलते तार की चपेट में आकर झुलस गया। साथ में काम कर रहे मजदूर ने आनन फानन में बाइक पर उसे लादा और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.