हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: वैशाली जिले में मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को 'हर घर नल का जल' योजना का जिले विभिन्न पंचायतों में स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार संबद्ध पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित पंचायतों में योजना स्थल पर पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन एवं जलापूर्ति व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 'हर घर नल का जल' योजना की अधिकारियों ने की जांचनिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा घरों तक नल के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता, जलापूर्ति की स्थिति, योजना से संबंधित संरचनाओं एवं अन्य निर्धारित बिंदुओं की मौके पर जाँच की गई। साथ ही स्थानीय लोगों एवं लाभुकों से योजना के माध्यम से मिल रही पेयजल सुविधा के संबंध में जा...