हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने हत्याकांड में 02, एनडीपीएस एक्ट कांड में 02, पोक्सो एक्ट कांड में 02, हत्या का प्रयास कांड में 04,चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम कांड में 05 एवं अन्य मामले में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने 07 वारंट एवं 50 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर 364.830 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 02 लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक जेसीबी, 01 स्कॉर्पियो, 01 बाइक एवं 02 मोबाइल बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दहेज हत्या समेत अन्य मामले में 25 गिरफ्तार -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...