Hajipur News: हत्याकांड के अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया
हाजीपुर, सितम्बर 16 -- Hajipur News: लालगंज । सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र के खरौना गांव के 55 वर्षीय रामबाबू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने अब फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद नामजद आठ आरोपियों में से छह के विरुद्ध उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।
घटना का विवरण विदित हो कि रामबाबू सिंह 18 अगस्त की शाम पूजा का सामान खरीदने के लिए घर से बाजार निकले थे। इसी दौरान लालगंज बाईपास रोड स्थित सब्जी मंडी के पास उन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया गया था। हमलावरों ने शरीर के कई हिस्सों पर वार किया था। मृतक के कलेजे और पीठ समेत शरीर पर गंभीर जख्म के निशान मिले थे। वारदात के बाद रामबाबू की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई थी। हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.