हाजीपुर, अगस्त 25 -- Hajipur News: वैशाली जिले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने एवं ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को सशक्त बनाने की दिशा में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में जीविका अंतर्गत मधुग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड,वैशाली के सहयोग से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग विषय पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होटल प्रकाश,जढ़ुआ, हाजीपुर में किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 35 स्वयं सहायता समूहों के सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग एवं प्रभावी ...