Hajipur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक
हाजीपुर, अगस्त 12 -- Hajipur News: देसरी प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एक बैठक की। बैठक में प्रमुख आनंद कुमार, उप प्रमुख अजीत कुमार, बीडीओ मोनिका कुमारी, सीओ कुमारी आंचल, सीडीपीओ अनिता जयसवाल, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, समिति सदस्य अरुण सहनी समेत अन्य शामिल हुए। बैठक में झंडात्तोलन कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया। बैठक के बाद बीडीओ, सीओ, प्रमुख समेत अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न भवनों में संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों एवं कर्मियों के आवश्यक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वतंत्रता दिवस को सफलतापूर्वक मनाने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.