हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: सरकार के निर्देशानुसार ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड चेहराकलां के पंचायत चेहराकलां सहित सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मी प्रखंड मुख्यालय पर एकत्रित हुए। एक दिन एक साथ एक घंटा सभी लोगों ने मिलकर श्रमदान किया। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी डा.मोहम्मद इस्माइल अंसारी और प्रखंड समन्वयक सीमा कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय से प्रखंड चौक तक सघन साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक भी शामिल हुए। जिनमें अबाबकरपुर से अरविंद कुमार, चेहराकलां से अरुण कुमार, मंसूरपुर हलिया से गुड्डू कुमार, मथाना मलिक से अभिषेक कुमार, रसूलपुर फतेह से वकील शाह और अख्तियारपुर सेहन से रंजीत कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रखंड कार्यालय परिसर में चला स्वच...