Hajipur News: स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सोमवार को यहां कन्या मध्य विद्यालय पर महिला एवं बाल विकास निगम के सौजन्य से विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यहां पर छात्राओं के बीच रंगोली,भाषण, निबंध, चित्रांकन, संगीत आदि पर प्रतियोगिता कराए गए। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति देकर प्रतिभा को जागृत किया। कार्यक्रम में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक गौस हैदर अली, केंद्र प्रशासक खुशबू कुमारी, सुरभि कुमारी, कमलेश कुमार, प्रियंका कुमारी, मुक्ति श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। आगंतुकों का स्वागत स्कूल के प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार ने किया। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.