हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के जुरावनपुर घाट किनारे बसी बस्ती से सोमवार की रात एक मवेशी (गाय) चोरी हो गई। चोरी के दौरान चोरों को ग्रामीणों ने देख लिया और उनमें से एक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। स्थिति बिगड़ती देख मंगलवार को पुलिस ने 12 घंटे बाद चोर को ग्रामीणों की चपेट से छुड़ाकर थाने लाया।

क्या है पूरा मामला: जानकारी के अनुसार, बीती रात उमेश राय की गाय चोरी हो गई। चोरी करते वक्त घाट किनारे 2-3 लोगों की नजर चोरों पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया, जिससे एक चोर भाग निकला, जबकि दूसरा चोर बिजली कुमार पिता विधान राय गाय समेत पकड़ा गया। उसका साथी भुल्ला कुमार पिता दसरथ पासवान फरार हो गया। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने चोर की काफी पिटाई की और उसे बांधकर रख लिया। रातभर उससे पूछताछ की गई। देर...