Hajipur News: सोख्ता की टंकी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत
हाजीपुर, अगस्त 14 -- Hajipur News: भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्दपुर रोहुआ गांव में सोख्ता के टंकी में डूबने से शुक्रवार को तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृत आयुष कुमार महम्दपुर रोहुआ गांव के ही अनिल राम का पुत्र बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले ही सोख्ता टंकी की आधी -अधूरी सफाई करवाई गई थी। टंकी में आधा पानी भरा था। सफाई के बाद टंकी का ढक्कन पूरी तरह से बंद नहीं किया गया था।
घटना का विवरण बच्चे आंगन में खेल रहा था। खेलने के दौरान बच्चा कब टंकी में गिर गया किसी को पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि बच्चे को टंकी में गिरते किसी ने नहीं देखा। घंटों बाद बच्चे की खोजबीन शुरू हुई लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। तब बच्चे के पिता को शक हुआ की बच्चा कहीं टंकी में नहीं गिरा है। पिता ने सोख्ता ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.