हाजीपुर, नवम्बर 25 -- Hajipur News: सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को पुष्कर्णी सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत संचालित कार्यों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी,आपसी समन्वय एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान के तहत सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं तथा प्रगति में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अ...