हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के सुक्की हरलोचनपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से रॉयल स्टैग ब्रांड की छोटी और बड़ी बोतलों में कुल 184.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई की भनक लगते ही मौके का फायदा उठाकर धंधेबाज फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने शराब के अलावा मौके से दिल्ली नंबर की एक महिंद्रा कंपनी की कार भी जब्त की है,जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यह छापेमारी की थी। पुलिस वाहन को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। जब्त वाहन और शराब के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा संलिप्त लोगों की पहचान के लिए सा...