हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के मथना मिलिक गांव में जमीन कब्जाने के एक मामले में मो.असगर अली ने चेहराकलां सीओ को लिखित आवेदन देकर कब्जा मुक्त कराने का अनुरोध किया है। बताया गया कि कुल 10.5 डिसमिल जमीन में से जलील शाह के द्वारा मुख्य सड़क उत्तर की ओर से 12 फीट 6 इंच,दक्षिण से 16 फीट एवं 30 फीट लंबा जमीन पर जबरन फूस की झोपड़ी बना कर कब्जा किया गया है। जिसे आवेदक ने अंचल के सरकारी अमीन द्वारा नियमानुसार 20 जुलाई को मापी कराई थी। जिसके बाद अंचल के सरकारी अमीन के प्रतिवेदन के अनुसार कब्जे किए हुए जमीन के हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था। परन्तु वर्तमान स्थिति में अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है। इस वजह से वे चेहराकलां सीओ से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए कब्जे वाली जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील क...