हाजीपुर, सितम्बर 8 -- Hajipur News: मंगलवार को मंसूरपुर हलैया पंचायत सरकार भवन में जीविका कार्यालय चेहराकलां ने नारी महाशक्ति सीएलएफ कटहरा का वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मनीष बिहारी शरण अकाउंटेंट के द्वारा किया गया। इस सभा के लिए मास्टर बुक कीपर अवधेश राय के द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष का प्रतिवाद तैयार किया गया और क्लस्टर फैसिलिटेटर संजय कुमार द्वारा आयोजन संबंधित अन्य तैयारियों का देखरेख किया गया। इस आम सभा में सीएलएफ के पिछले वित्तीय वर्ष के उपलब्धि के बारे में चर्चा किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार एवं बीडीओ डा.मो.इस्माईल अंसारी, सीओ अनिल कुमार, मंसूरपुर हलैया पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शंभू शरण राय सहित सेंट्रल बैंक एवं ग्रामीण बैंक के प्रबंधक सहित अन्य दर्जनों जीविका दीदी पद...