हाजीपुर, अगस्त 24 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग से एक सीएनजी टेम्पो पर लदे 150 लीटर देसी शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस टेम्पो चालक बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया निवासी मनोज राय के पुत्र सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक सीएनजी टेम्पो आते हुए दिखाई दिया‌। टेम्पो चालक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। मौजूद पुलिस बल उसे पकड़ लिया। टेम्पो की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के बोरे में 150 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई है। जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दी गई। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...