Hajipur News: सीएचसी तालसेहान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
हाजीपुर, अगस्त 21 -- Hajipur News: मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेहराकलां प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल सेहान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्तदान करने वाले 9 लोगों में वरुण कुमार प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, गौरव कुमार फार्मासिस्ट, संगीता कुमारी जीएनएम, स्मित कुमार सोनू डाटा ऑपरेटर, रामा कांत काउंसेलर सहित अन्य लोग शामिल थे। -अशोक सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.