हाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस ने सितंबर महीना में अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थानों एवं ओपी की पुलिस ने विभिन्न कांडों में 923 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी शुभांक मिश्रा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कांड में 07,एससीएसटी एक्ट कांड में 08, एनडीपीएस एक्ट कांड में 25, दहेज हत्या के कांड में 04, पोक्सो एक्ट कांड में 05, आर्म्स एक्ट कांड में 27, लूट कांड में 04, अपहरण कांड में 22, हत्या के प्रयास कांड 56, चोरी कांड में 69, वारंट में 330, उत्पाद अधिनियम में 323 अभियुक्तों एवं अन्य कांडों में 43 लोग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

अवस्थित सामग्री की बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 08 अवैध हथियार, 16 कारतूस,04 खोखा,0...