Hajipur News: सिक्स लेन पुल तक जाने वाले रोड में जाम में फंसे रहे लोग
हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल से रुस्तमपुर लोहा पुल जाने वाली सड़क पर भरत चौक के निकट रविवार की शाम को भीषण जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कई किलोमीटर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सैकड़ों दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे राघोपुर पश्चिमी निवासी प्रभात कुमार ने बताया कि भरत चौक के पास कुछ दूरी तक सड़क कच्ची है। बारिश के कारण कीचड़ हो जाने से कई घंटे से जाम लग रहा है। दो पहिया और तीन पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। रमेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.