हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास हादसा Hajipur News: राघोपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की देर बताई गई है। मौत की सूचना पर मृतक के गांव में कोहराम मच गया और स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी स्व.छबिनाथ सिंह उर्फ गोलक सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान मीरपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार अपने साथी राहुल कुमार के साथ हाजीपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। हादसे...