Hajipur News: सिक्सलेन पुल पर ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, पत्नी गंभीर
हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा चौर के पास कच्ची दरगाह सिक्सलेन पुल पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में उसकी बाइक पर सवार पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हाल में पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान मृत युवक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत निवासी मोहम्मद सोहेल अंसारी सोहेल (30वर्ष) पिता मो सबरेज आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोहेल अपनी पत्नी एहसा खातून के साथ किसी काम से बाइक से पटना जा रहे थे। इसी दौरान कच्ची दरगाह सिक्सलेन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.