हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: भगवानपुर। सं.सू. मद्य निषेध और भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विशुनपुर बांदे गांव के समीप एक पिकअप वैन वियर के साथ वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। सिंगापुरी केला की आड़ में वियर छिपाकर रखी गई थी। गिरफ्तार चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहसा दोयम गांव निवासी शिवजी राय का पुत्र सुनील कुमार बताया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेध ईकाई टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वैन पर भारी मात्रा में वियर लोड है जो भगवानपुर मुर्गीया चौक सड़क मार्ग से मुर्गीया चौक की ओर जा रही है। टीम ने भगवानपुर थाना पुलिस के सहयोग से विशुनपुर वांदे पहुंचकर वैन को चालक के साथ पकड़ लिया। एवं वैन का तलाशी ली तो वैन पर सिंगापुरी केला के आड़ में वियर छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने वैन जप्त...