Hajipur News: सावन पूर्णिमा पर कोनहारा घाट पर हुई गंगा आरती, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: शुक्रवार को सावन की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के मौके पर देर शाम हाजीपुर नगर परिषद की ओर से हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की भव्य आरती की गई। शंखनाद, घंटियों की गूंज और आरती की लौ से पूरा कौनहारा घाट भक्तिमय हो उठा। रक्षाबंधन के पर्व के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.