Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी का एसडीओ ने किया निरीक्षण
हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी का अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार ने शनिवार की रात निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी देखकर एसडीओ ने मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाई। परिसर में जमा कचरे को अभिलंब हटाने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि अस्पताल की साफ सफाई में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मौके पर रोस्टर के मुताबिक चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित पाए गए। एंबुलेंस के जांच के दौरान एंबुलेंस का लॉग बुक अपडेट था। एंबुलेंस के पर्दा को सफाई करने का निर्देश दिया। एंबुलेंस के मेंटेनेंस संतोषजनक पाया गया। अस्पताल में मौजूद ट्रांसफार्मर की जांच सहायक विद्युत अभियंता के द्वारा किया गया। अस्पताल के परिसर के रखरखाव में सुधार करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.