हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय वैशाली महिला कॉलेज में शुक्रवार को हिंदी-विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कथा सम्राट प्रेमचन्द की 146वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता और हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनिशा एवं कंचन कुमारी के कुशल संचालन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आगन्तुक अतिथियों एवं प्राचार्य व प्रध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुज़फ्फरपुर के हिंदी-विभाग के प्रोफेसर सतीश कुमार राय आमंत्रित थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के ही हिन्दी-विभाग के प्राध्यापक एवं प्रख्यात कवि ...