Hajipur News: सात निश्चय फेज-2 के तहत शनिचर हाट में खुला सुधा मिल्क पार्लर
हाजीपुर, सितम्बर 7 -- Hajipur News: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज-2 के तहत राजापाकर प्रखंड के शनिचर हाट के समीप सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन सोमवार को किया गया। पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार,पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह, युवा समाजसेवी अनिल कुमार व उप मुखिया राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पार्लर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सुधा मिल्क पार्लर खुलने से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को दुग्ध उत्पादों की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना फेज-2 के तहत स्थानीय स्तर पर सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.