हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- गोरौल स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग Hajipur News: सांसद वीणा देवी ने लोगों की समस्या को देखते हुए गोरौल रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों की ठहराव को लेकर रेलमंत्री को एक पत्र भेजा है। यह पत्र जिला पार्षद रूबी कुमारी के द्वारा दिये गए मांग पत्र के आलोक में सांसद द्वारा लिखा गया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को दिये पत्र में सांसद ने जयनगर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं बापूधाम मोतिहारी मेमू के ठहराव को लेकर एक पत्र भेजा है। दिये गए पत्र में बताया गया है कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेलमार्ग के बीचों बीच गोरौल रेलवे स्टेशन पड़ता है। यहां से मुजफ्फरपुर शहर की दूरी 25 किलोमीटर है तो हाजीपुर शहर की दूरी भी लगभग 28 किलोमीटर है। गोरौल रेलवे स्टेशन से सटे हुए चीनी मिल परिसर में कई छोटी बड़ी दर्जनों फैक्टरियां भी है। इस...