हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना के मोहनपुर काजीपट्टी महादलित टोला में शनिवार की भोर में घर के अंदर जमीन पर सोई एक महिला को सांप ने डंस लिया,परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। हालांकि परिजन मुजफ्फरपुर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए,परंतु वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बत्तीस वर्षीय महिला संगीता देवी राम प्रकाश राम की पत्नी थी। राम प्रकाश राम कही बाहर रह कर कार्य करता है। मृतका के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। महिला की मृत होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई। काफी संख्या में लोग मृतक के घर जुट कर सांत्वना दे रहे थे। विदित हो कि बिदुपुर सीएचसी में सांप ड...