हाजीपुर, सितम्बर 10 -- Hajipur News: पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका के साथ बदसलूकी का मामला को लेकर थाने में प्राथमिकी का आवेदन दिया है। नशे में सेविका के पति ने सहायिका के साथ हाथ पकड़ कर बदसलूकी की। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 384 में सहायिका के साथ सेविका के पति द्वारा बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सहायिका शांति देवी ने सेविका काजल देवी के पति कौशल साहनी पर हाथ पकड़कर मारपीट करने का आरोप लगायी है। सहायिका ने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर सेविका के पति कौशल साहनी द्वारा बराबर किया जाता है। जिसको लेकर प्राथमिकी आवेदन दिया है। कुल 45 बच्चों में बुधवार को 20 बच्चे मौजूद थें। आंगनबाड़ी में ख...